Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। लंबे इंतजार के बाद नगर पंचायत गरुड़ को अपना भवन मिल गया है। अभी तक कार्यालय विकास खंड के एक भवन में चल रहा था। 181.70 लाख की लागत से बने भवन का क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि नगर पंयायत के विकास में यह भवन मील का पत्थर साबित होगा। पंचायत चलाने में अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। गरुड़ के नगर पंचायत परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक दास ने कहा कि नगर पंचायत लंबे समय से अपने भवन की बाट जोह रहा था। अब पंचायत का अपना भवन हो गया है। बोर्ड बैठक से अन्य कार्यक्रमों के लिए सदस्यों को किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। सरकार नगर पंचायत के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ घर में ही मिल जाए। यह भवन भी इसी क्रम में लाभ देगा। नगर पंचायत अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश जोशी, रवि विष्ट, सभी सता वार्डों के सदस्य, मोहन जोशी, गोपाल दत्त भट्ट, सुंदर बरोलिया, नरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट, बबलू नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांधी पार्क में युवाओं ने यूजीसी के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.