Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खुद पर हमले के मामले में सौरभ बेहड़ मुकदमे में नामजद
  • ऊधम सिंह नगर

खुद पर हमले के मामले में सौरभ बेहड़ मुकदमे में नामजद

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खुद पर हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र एवं पार्षद सौरभ बेहड़ को मुकदमे में नामजद कर दिया है। मुकदमे में आपराधिक षड्यंत्र की धारा 120बी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इलाज की सत्यता जांचने के लिए सीएमओ से पत्राचार किया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिछले रविवार की रात पार्षद सौरभ बेहड़ पर बिना नंबर प्लेट बाइक सवार तीन युवकों ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गए थे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बुधवार देर रात सिडकुल रोड से तीन आरोपियों वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह हमला उन्होंने आदर्श कॉलोनी निवासी इंदर नारंग के कहने पर किया था। जब पुलिस ने इंदर से पूछताछ की तो उसने बताया कि खुद पार्षद सौरभ बेहड़ ने उससे संपर्क कर हमला कराने को कहा था। वजह यह बताई गई कि पार्षद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वह सहानुभूति पाने के लिए खुद पर हमला कराना चाहते थे। इसके बाद पुलिस ने पार्षद सौरभ बेहड़ को शनिवार को आवास विकास चौकी बुलाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की। बयान और साक्ष्यों के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में सौरभ बेहड़ को नामजद करते हुए धारा 120बी जोड़ दी गई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में निजी अस्पताल की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि इलाज करने वाले डॉक्टर, दी गई दवाओं और उपचार की सत्यता जांचने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पत्राचार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्राह्मण समाज ने किया यूजीसी नियमों का विरोध
Next: चोरों ने बंद घर और जनसेवा केंद्र को बनाया निशाना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.