Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद हुई तिथि घोषित
  • चमोली

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद हुई तिथि घोषित

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 मई को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी। 17 मई को सुबह आठ बजे डोली ल्वींठी खर्क के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि प्रवास यहीं कर 18 मई को डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी। दोपहर 12 बजे डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर पंडित वेद प्रकाश महादेव भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, जगदंबा प्रसाद, जनार्दन तिवारी, अमित रावत, लखपत नेगी, मनीष नेगी, महेंद्र नेगी, रणजीत बिष्ट, क्रांति भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी
Next: राशिफल 24 जनवरी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.