Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अनियमितताओं पर आठ मेडिकल स्टोरों से मांगा जवाब
  • अल्मोड़ा

अनियमितताओं पर आठ मेडिकल स्टोरों से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बसोली और सोमेश्वर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी की टीम ने ‘सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन’ अभियान के तहत किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में एक्सपायर्ड दवाओं की जांच की गई और संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। जांच के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आने पर आठ मेडिकल स्टोर संचालकों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं बनाए गए थे। इसके अलावा कई स्थानों पर कैश मेमो का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराई गई। कुछ दुकानों में एक्सपायर्ड दवाएं मिलने पर उसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया गया है। निरीक्षण के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे नियमानुसार कैश मेमो की व्यवस्था करें, लेबलयुक्त एक्सपायरी बॉक्स बनाएं, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराएं और एक्सपायरी दवाओं का सही रखरखाव सुनिश्चित करें। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री-यमुनोत्री सहित हर्षिल घाटी में जमकर गिरी बर्फ
Next: पार्क में बच्चे पर कुत्ते छोड़ने का विरोध करने पर दम्पति की बेरहमी से पिटाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.