Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पार्क में बच्चे पर कुत्ते छोड़ने का विरोध करने पर दम्पति की बेरहमी से पिटाई
  • देहरादून

पार्क में बच्चे पर कुत्ते छोड़ने का विरोध करने पर दम्पति की बेरहमी से पिटाई

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर थाना क्षेत्र के डांडा खुदानेवाला में पालतू कुत्तों को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि पार्क में खेल रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्ते छोड़ गया। इसका विरोध करने पर बच्चे के माता-पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं और 2 पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि डांडा खुदानेवाला, सहस्रधारा रोड निवासी संजीत कुमार बंसल ने तहरीर दी। बताया कि घटना 19 जनवरी की शाम करीब पांच बजे की है। उनकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटा मयूर विहार स्थित माता वाला पार्क में घूम रहे थे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद चार महिलाओं और दो पुरुषों ने उनके बेटे पर दो कुत्ते छोड़ दिए। कुत्ते बच्चे को काटने लगे। जब संजीत की पत्नी ने अपने बच्चे को बचाने के लिए इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पत्नी से सूचना मिलने पर संजीत मौके पर पहुंचे। तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि उनके साथ भी जमकर मारपीट की और गंदी गालियां दीं। हाथापाई के दौरान संजीत के कपड़े फट गए और उनका मोबाइल फोन भी गुम हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया और दम्पति को छुड़ाया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर शुरुआती जांच के बाद गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनियमितताओं पर आठ मेडिकल स्टोरों से मांगा जवाब
Next: 28 जनवरी को होगा शीतकालीन बालरंग कार्यशाला का समापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.