Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्लॉट दिलाने के नाम पर फार्मा कर्मी से 24 लाख ठगे
  • देहरादून

प्लॉट दिलाने के नाम पर फार्मा कर्मी से 24 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सेलाकुई स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से ओम सिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए गए। सौदा रद होने पर आरोपियों ने पूरी रकम वापस नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर निवासी भुवन चंद्र कोठियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें मकान बनाने के लिए प्लॉट की तलाश थी। एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर अजय चौधरी निवासी देहराखास और अभिषेक पांडेय से हुई। आरोपियों ने उन्हें ओम सिटी देहराखास में 124 गज का एक प्लॉट दिखाया, जो मीना देवी के नाम पर था। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने मूल मालिक को आधी रकम दे दी है और रजिस्ट्री सीधे भुवन के नाम हो जाएगी। दोनों पक्षों के बीच 11 जुलाई 2024 को 74.40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। भुवन ने अपनी जमा पूंजी और बैंक से लोन लेकर नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 65 लाख रुपये का भुगतान किया। इसमें से कुछ रकम मूल मालिक और बाकी अभिषेक पांडेय के खाते में और नकद दी गई। आरोप है कि अभिषेक और अजय ने तय समय पर मूल मालिक को पूरा पैसा नहीं दिया। जिससे उन्होंने सौदा निरस्त कर दिया। इसके बाद जब भुवन ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने केवल 41 लाख रुपये ही लौटाए। शेष करीब 24 लाख रुपये आरोपियों ने हड़प लिए और अब टालमटोल कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलवार को अभिषेक पांडेय और अजय चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हवालबाग और छानागोलू में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 1527 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: नंदा राजजात 2026 स्थगित करने के फैसले पर नंदादेवी मंदिर समिति ने जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.