Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग और छानागोलू में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 1527 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

हवालबाग और छानागोलू में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 1527 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-21 at 17.10.31_11zon

अल्मोड़ा। राज्य सरकार की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत जनपद में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत हवालबाग और विकासखंड द्वाराहाट की न्याय पंचायत छानागोलू में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

शिविरों में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, विद्युत, पेयजल समेत कई विभागों के स्टाल लगाए गए। इन स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन, पंजीकरण के साथ शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्रशासन के अनुसार हवालबाग में आयोजित शिविर से 330 लोग लाभान्वित हुए, जबकि छानागोलू शिविर में 1197 लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया गया। इस प्रकार दोनों शिविरों से कुल 1527 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। शिविरों में आई अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

हवालबाग शिविर में उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद शंकर कोरंगा ने प्रतिभाग किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। छानागोलू में आयोजित शिविर में विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट और संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात मौजूद रहे। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविरों में स्टालों का निरीक्षण करते हुए पात्र लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाना और शासन-प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ना है। शिविरों में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 जनवरी
Next: प्लॉट दिलाने के नाम पर फार्मा कर्मी से 24 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.