Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल कारोबारी के घर पूर्व ड्राइवर ने कराई थी लूट
  • देहरादून

होटल कारोबारी के घर पूर्व ड्राइवर ने कराई थी लूट

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पीछे स्थित अजंता होटल मालिक के घर में इनके पूर्व ड्राइवर ने लूट कराई थी। बुधवार को पुलिस ने घटना को खुलासा करते हुए पूर्व ड्राइवर, उसके साले और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नगदी और करीब आठ लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 17 जनवरी की रात की है। राजपुर रोड, साईं मंदिर के पीछे ढाक पट्टी के निवासी भुवन गांधी बीते 16 जनवरी को अपने बेटे को छोड़ने दिल्ली गए थे। घर पर उनकी 76 वर्षीय बुजुर्ग मां अकेली थीं। इसी का फायदा उठाकर रात के अंधेरे में बदमाश घर में घुसे और बुजुर्ग महिला को डरा-धमकाकर अलमारी से लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। अगले दिन केस दर्ज होने पर घटना के खुलासे के लिए राजपुर थाना पुलिस और एसओजी की कई टीमें गठित की थीं। सुरागरासी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बुधवार को कृषाली चौक से मालदेवता रोड के बीच चेकिंग के दौरान वारदात में शामिल आरोपी शफात अली, नदीम उर्फ गुड्डू और इश्तियाक उर्फ कुले को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए करीब आठ लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख से अधिक की नकदी, आईफोन और घटना में इस्तेमाल वैगन आर कार बरामद हुई है। आोपियों में शफात पूर्व में भुवन गांधी के यहां ड्राइवर की नौकरी कर चुका है।

ये आरोपी गिरफ्तार हुए- शफात अली उम्र 48 वर्ष, निवासी चौकी थाना सुबह जिला बाराबंकी यूपी, हाल निवासी किराएदार काठ बंगला बस्ती राजपुर। – नदीम उर्फ गुड्डू उम्र 38 वर्ष निवासी मझगांव बाजार, शुकुल, जिला अमेठी, यूपी। – इश्तियाक उर्फ कुल्ले उम्र 30 वर्ष निवासी खलीज बाहरपुर थाना बाजार शुक्ल जिला अमेठी, यूपी, हाल किराएदार वीर गब्बर सिंह बस्ती कैनाल रोड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिवसीय एस्ट्रो टूरिज्म कार्यशाला का समापन
Next: जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला : महाराज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.