Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3, 4 फरवरी को अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आयोजन
  • अल्मोड़ा

3, 4 फरवरी को अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आयोजन

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक की प्रशासनिक टीम और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के बीच हुई बैठक में ‘अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026’ के नाम से प्राइजमनी टूर्नामेंट आयोजित कराने पर सहमति बनी है। बैठक एक निजी होटल के सभागार में उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव और कोषाध्यक्ष की देखरेख में देर सायं संपन्न हुई। तय हुआ कि टूर्नामेंट का प्रायोजन नैनीताल बैंक करेगा, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के पास रहेगी। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता 3 और 4 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट विभिन्न आयु वर्गों में बालक और बालिका वर्ग के साथ ओपन वर्ग में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में केवल जनपद के भीतर निवास करने वाले प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन में पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की जानकारी लेते हुए इच्छुक खिलाड़ी बैडमिंटन प्रशिक्षक जीवन बोरा से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में नैनीताल बैंक की ओर से उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगंबर कठैत, शाखा प्रबंधक अल्मोड़ा प्रकाश पुजारी, लोअर मॉल शाखा प्रबंधक नवीन चुफाल, बैंक अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, वंदना सुयाल, लक्ष्य मिश्रा और विजय सिंह बिष्ट शामिल रहे। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ से बी एस मनकोटी और कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल मौजूद रहे। जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, सचिव डॉक्टर संतोष बिष्ट, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, प्रतीक मेहरा, अरविंद जोशी और हिमांशु राज सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
Next: दून अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर भड़का गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.