Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर भड़का गुस्सा
  • देहरादून

दून अस्पताल के सफाईकर्मियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर भड़का गुस्सा

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे ओपीडी, ओटी इमरजेंसी बिल्डिंग एवं कॉलेज परिसर में सफाई का संकट खड़ा हो गया है और कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिसंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जबकि नवंबर का भी केवल आधा वेतन ही मिला है। जो ठेकेदार ने अपने स्तर से दिया था। कहा कि प्राचार्य स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि आउटसोर्स सफाई कर्मियों के लिए अतिरिक्त बजट और उपनल कर्मियों को यथावत रखने की अनुमति के लिए शासन को फाइल भेजी गई है। मामला फिलहाल शासन स्तर पर विचाराधीन है। अनुमति मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान रीता, मीनाक्षी, मिथलेश, पूजा, गुड्डी, मंजू, गंगोत्री संगीता गायत्री सुमन रेखा मीणा आदि मौजूद रहे। इसलिए फंसा है वेतन सुपरवाइजरों ने कर्मचारियों को बताया कि टेंडर में पुरानी बिल्डिंग को भी शामिल कर लिया गया, जबकि वहां पहले से ही उपनल के 105 कर्मचारी तैनात हैं। इसी तकनीकी गलती की वजह से नवंबर का पूरा बिल पास नहीं हो पाया। जब तक नवंबर का हिसाब क्लीयर नहीं होता, दिसंबर का बिल नहीं लगाया जा सकता। नए सचिव के दरबार में पहुंचा मामला सफाई कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद मामला शासन में नए स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे तक पहुंच गया है। शासन ने तत्काल एजेंसी के सुपरवाइजरों को बुलाया है। साथ ही अधिकारियों से टेंडर में हुई गड़बड़ी की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3, 4 फरवरी को अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आयोजन
Next: नगर निगम में श्रम योगी मानधन और एनपीएस ट्रेडर्स योजनाओं की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.