Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोर्ट से फरार दोषी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
  • हरिद्वार

कोर्ट से फरार दोषी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  रुड़की न्यायालय परिसर से सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद फरार दोषी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोषी को पकड़ने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अलग अलग टीमों का गठन किया है। जो दोषी के संभावित ठिकानों पर उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। रुड़की के एक कोर्ट में नीरज गोस्वामी पुत्र महेश गोस्वामी निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर के खिलाफ चल रहे एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई पूरी हुई। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। जैसे ही सजा का ऐलान हुआ और कस्टडी की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई, नीरज ने मौका पाकर सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंक दी और कोर्ट परिसर से रफूचक्कर हो गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए। कोर्ट परिसर से अपराधी के फरार होने की सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर भर में चेकिंग अभियान चला रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नीरज गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। वहीं, इस घटना के बाद रुड़की कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समान नागरिक संहिता दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन
Next: जयहरीखाल के ओडल गांव में बनेगा हेलिपैड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.