Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जयहरीखाल के ओडल गांव में बनेगा हेलिपैड
  • पौड़ी

जयहरीखाल के ओडल गांव में बनेगा हेलिपैड

RNS INDIA NEWS 17/01/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  जयहरीखाल ब्लॉक के ओडल गांव में राजकीय महाविद्यालय के पास हेलिपैड का निर्माण किया जाएगा। हेलिपैड के लिए राजस्व भूमि का चयन कर लिया गया है। राजस्व भूमि को उड्डयन विभाग को हस्तांतरण करने की औपचारिकताएं शुरू कर दी गई है। लोनिवि लैंसडौन की ओर इसके लिए प्रथम चरण में करीब 10 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। पर्यटन नगरी लैंसडौन के पास स्थित ओडल गांव में हेलिपैड का निर्माण होने से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय निवासी संपूर्ण सिंह बिष्ट का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में आपदा जैसे आपातकाल के दौरान हेलिपैड जरूरी है। जयहरी के प्रधान प्रगति रावत, ग्रामीण शाका देवी, बीडीसी सदस्य शशि बिष्ट का कहना है कि नई पीढ़ी के लिए यह सुविधा वरदान बनेगी। प्राचार्य प्रो. लवनी रानी राजवंशी का कहना है कि महाविद्यालय के समीप हेलिपैड बनने से शैक्षणिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। होटल कारोबारी बीरेंद्र रावत व राजीव धस्माना का कहना है कि हेली सेवा का सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन को मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट से फरार दोषी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
Next: पर्यटन मंत्री ने किया 116 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.