Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वीबी जी राम जी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
  • उत्तराखंड

वीबी जी राम जी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा महानगर कार्यालय में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला में वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उक्त योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गुरुवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से वीबी जी राम जी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गांवों का समग्र विकास होगा, साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्य वक्ता स्वराज विद्वान ने कहा, पहले की योजनाओं में विकास की गति धीमी रही, जिसे देखते हुए यह योजना लाई गई है। योजना में रोजगार दिवस बढ़कर 125 दिन हो गए हैं, 15 दिनों में भुगतान की भी व्यवस्था है। महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा, कार्यकर्ताओं का दायित्व है वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाकर गांव-गांव में इस योजना की जानकारी दें। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने योजना को ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्त करना जरुरी है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, श्याम अग्रवाल, सरोजनी देवी, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संध्या थापा, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, बबलू बंसल, मोहित शर्मा, अक्षत जैन, जगदीश सिंबल, विनोद शर्मा, मोतीराम गौतम, संदीप बिजल्वाण, आशीष शर्मा, पंकज शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरठ के गन हाउस संचालक ने दून में फर्जी लाइसेंस रजिस्टर्ड कराए
Next: शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.