Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेरठ के गन हाउस संचालक ने दून में फर्जी लाइसेंस रजिस्टर्ड कराए
  • देहरादून

मेरठ के गन हाउस संचालक ने दून में फर्जी लाइसेंस रजिस्टर्ड कराए

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड एसटीएफ ने बाहरी राज्यों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दून में शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर्ड कराने वाले गैंग का खुलासा किया है। एसटीएफ ने शुक्रवार को इस मामले में शामली (यूपी) के एक प्रॉपर्टी डीलर को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चार लाख रुपये की रिश्वत देकर मेरठ के एक गन हाउस संचालक की मिलीभगत से फर्जी लाइसेंस बनवाया था। आरोपी के दून में इस तरह कई अन्य लोगों के असलहे पंजीकृत कराने का पता लगा है। जिसमें जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि व्यक्ति से शिकायत मिली थी कि बाहरी राज्यों के अपराधी फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उत्तराखंड में दर्ज करा रहे हैं। जांच इंस्पेक्टर अबुल कलाम को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि मनोज पुत्र भोपाल सिंह निवासी शामली, हाल निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर ने अपना लाइसेंस देहरादून डीएम कार्यालय में दिसंबर 2020 में दर्ज कराया। दस्तावेजों की पड़ताल करने पर पता चला कि यह लाइसेंस मूल रूप से सिरसा (हरियाणा) से जारी दिखाया गया था। जिसे बाद में मेरठ और फिर देहरादून ट्रांसफर कराया गया। जब एसटीएफ ने सिरसा डीएम कार्यालय से संपर्क किया तो वहां जारी करने की तिथि पर इस नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद एसटीएफ की पकड़ में फर्जीवाड़ा आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माघ खिचड़ी भोज में एसएसपी ने जवानों के साथ किया भोजन
Next: वीबी जी राम जी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.