Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अराजकता फैलाने वालों पर प्राथमिकी होगी दर्ज : डीएम
  • रुद्रप्रयाग

अराजकता फैलाने वालों पर प्राथमिकी होगी दर्ज : डीएम

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अगस्त्यमुनि में ऋषि अगस्त्य मुनि महाराज की दिवारा यात्रा के दौरान हुए हंगामे को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करने और अधिकारियों से अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिह्नित किए गए रिपेटिटिव ऑफेंडर्स (बार-बार अपराध करने वाले) के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बृहस्पतिवार देर शाम अगस्त्यमुनि पहुंचे जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रशासन ने दिवारा यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही पूर्ण कर लिए थे। डोली को मंदिर से गद्दीस्थल तक उसी पारंपरिक मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की गई थी जिसका उपयोग वर्ष 2003 और 2009 की यात्राओं में हुआ था। जिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर अव्यवस्था उत्पन्न करने की कोशिश की और गेट को तोड़ दिया। इस कारण न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि नेशनल हाईवे-107 पर भी करीब 4 से 5 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

अराजकता बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन को उपद्रवियों को चिह्नित कर चिन्हित सरकारी संपत्ति को नुकसान, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार, नेशनल हाईवे अवरुद्ध करना, 5 घंटे तक जाम लगाकर जनता को परेशान करना, गुंडा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएम ने दो टूक कहा कि धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार की हिंसा, अनुशासनहीनता या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से मार्ग को लेकर पूर्व में ही वार्ता हो चुकी थी इसके बावजूद इस तरह की घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासूमों से स्मैक सप्लाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा, विभिन्न मुद्दों पर रखे विचार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.