Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मासूमों से स्मैक सप्लाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

मासूमों से स्मैक सप्लाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  मासूम बच्चों को पैसों और चॉकलेट का लालच देकर स्मैक आदि ग्राहकों तक पहुंचाने वाले स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पत्नी भी स्मैक तस्करी करती है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार रात को कुल्हाल चौकी प्रभारी विवेक भंडारी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कुंजाग्रांट पहुंचे। वहां वाहन खड़ा कर वह चेकिंग करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति कसाई मोहल्ले से बाहर आते हुए दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखकर वह घबरा गया और दोबारा गली के अंदर भागने लगा। जिसे पकड़ लिया गया। इसी दौरान उसने जेब से एक पन्नी फेंकने का प्रयास किया। जिसे कब्जे में लिया गया। चेक किया गया तो उसमें 12.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान बिलाल पुत्र इस्लाम, निवासी कुंजाग्रांट विकासनगर के रूप में। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कुंजाग्रांट निवासी मारुफ उर्फ काला पुत्र असगर से लाया है। वह पति-पत्नी दोनों पैसों के लालच में स्मैक बेचते हैं। बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है। गांव के ही एक अन्य नशा तस्कर से मादक पदार्थ खरीदकर छोटे-छोटे बच्चों को 10-20 रुपये या चॉकलेट का लालच देकर अपने ग्राहकों तक तस्करी करवाता है। बच्चों पर पुलिस अथवा अन्य किसी भी व्यक्ति को शक नहीं होता था। कुछ दिन पूर्व ही गावं वालों ने एक बच्चे को स्मैक की पुडिया के साथ पकड़ा था तथा इसका वीडियो सभी जगह वायरल कर दिया था, जिस कारण वह स्वयं स्मैक की डिलीवरी के लिए निकल रहा था। कोतवाल ने बताया कि पूर्व में दो तस्करों को स्मैक के साथ पकड़ा गया था। उसमें भी आरोपी का नाम आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागरूकता चौपाल में ग्रामीणों को महिला व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Next: अराजकता फैलाने वालों पर प्राथमिकी होगी दर्ज : डीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.