Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिजॉर्ट में दोस्तों संग ठहरे युवक की संदिग्ध मौत
  • देहरादून

रिजॉर्ट में दोस्तों संग ठहरे युवक की संदिग्ध मौत

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  होरावाला स्थित एक रिजॉर्ट में दो अन्य दोस्तों के ठहरे एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर को उसके दोस्तों ने सुबह टॉयलेट में मृत पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा ओर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के शरीर पर न तो चोट के निशान मिले हैं और न उसके किसी संदिग्ध पदार्थ के पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आंशका जताई है कि ठंड से किशोर मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को होरावाला स्थित अमोदम रिजॉर्ट में सेलाकुई निवासी एक किशोर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम एफएसएल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि बीती शनिवार को सतविंदर सिंह राठौर पुत्र हरिओम राठौर निवासी निगम रोड सेलाकुई, अभय पंवार पुत्र राजेश पंवार निवासी बहादरपुर सेलाकुई और मयंक ठाकुर पुत्र स्व. बालम सिंह निवासी सतपुली बाजार कुंड गांव पौड़ी ने रिजॉर्ट की टेंट संख्या पांच को किराये पर लिया था। इनमें से मयंक ठाकुर (उम्र 17) रविवार सुबह दोस्तों को टॉयलेट में मृत मिला। कोतवाल ने बताया कि शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार सवारों ने युवक का सिर फोड़ा, हाथ भी तोड़ा
Next: फौज में अफसर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.