Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत
  • राष्ट्रीय

पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
default featured image

पीएम और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

 

 

विरुधुनगर (आरएनएस)। तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर दमकल वाहनों को रवाना किया गया है। इस हादसे में करीब 36 लोग घायल हो गए हैं। केंद्र सरकार ने पीडि़तों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री पलानीस्वामी की तरफ से सभी मृतक के परिवारों 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशिक जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना उस वक्त हुई, जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 36 अन्य लोग घायल हो गए। अच्छानकुलम गांव स्थित कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से 10 दमकल वाहनों को रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैंने घायल अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार देने का निर्देश दिया है, स्थानीय प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मृतक और घायलों के परिवारों को सूचित किया जाए और आवश्यक व्यवस्था की जाए। साथ ही अधिकारियों से नियमित आधार पर ऐसे कारखानों का निरीक्षण करने को कहा है। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है। दुख की इस घटना में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैमिली पेंशन भुगतान की सीमा 45,000 से बढ़ाकर 1,25,000 प्रतिमाह हुई : सिंह
Next: हरमन माइनर स्कूल भीमताल को मिला साउथ एशिया एजुकेशन अवार्ड

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.