Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी के प्राथमिक स्कूलों को मिलेंगे 216 नए शिक्षक
  • टिहरी

टिहरी के प्राथमिक स्कूलों को मिलेंगे 216 नए शिक्षक

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी जिले के प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही सहायक अध्यापकों की कमी जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। जिले के विद्यालयों को 216 नए सहायक अध्यापक मिलने जा रहे हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आज सोमवार से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी काउंसलिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के कुल 2095 पद स्वीकृत हैं जिनके सापेक्ष वर्तमान में 1662 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 216 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभाग को कुल 5910 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने 3120 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य पाया है। जबकि शेष 2790 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू होगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के साथ अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 216 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति से जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय जहां वर्तमान में एकल शिक्षक कार्यरत हैं, वहां अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती से शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होगा। चयनित होने वाले नए शिक्षकों को दूरस्थ विद्यालयों में प्राथकिता के आधार पर तैनाती दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार
Next: उत्तरकाशी में विभिन्न संगठनों ने किया राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.