Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई की बैठक जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगड़ा में आयोजित की गई। बैठक में दल की नीतियों और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा हुई तथा राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। बैठक में मूल निवास 1950 लागू करने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, स्थानीय नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को प्राथमिकता देने और राज्य की जमीनों का उपयोग स्थायी निवासियों के रोजगार के लिए किए जाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान, संसाधनों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है। इस अवसर पर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की और एक स्वर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी तथा युवा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अमित बोरा, ललित सिंह बोरा, चंदन बोरा, ललित सिंह, पंकज सिंह, रविंद्र सिंह, चंदन कुमार, पुष्कर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि दल जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कचटा चालदा महाराज की यात्रा में मांस-मदिरा बंद, परोसा जाएगा घी
Next: उत्तरायणी महोत्सव में छाई कुमाउनी संस्कृति की रंगत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.