Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनरेगा बचाने को 11 जनवरी को डोईवाला में कांग्रेस का उपवास
  • देहरादून

मनरेगा बचाने को 11 जनवरी को डोईवाला में कांग्रेस का उपवास

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में किए गए बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल ढांचे को बचाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। इसके विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को डोईवाला के धर्मुचक अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास करेगी। शनिवार को डोईवाला में परवादून जिला कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन कर दिया है। आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 करने का दावा तो किया है, लेकिन इसकी कानूनी गारंटी को खत्म कर दिया है। केंद्र और राज्यों के बीच निधि का अनुपात 90:10 से बदलकर 60:40 कर दिया गया है। इसके तहत अब काम के लिए पूर्व अनुमोदन अनिवार्य होगा, जिससे यह योजना नौकरशाही पर निर्भर हो जाएगी। कार्य केवल चुनिंदा गांवों में होंगे और कार्यक्षेत्र को भी सीमित कर दिया गया है। बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था को कमजोर कर दिया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन है। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इन बदलावों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मजदूरों का हक खतरे में है। इसके विरोध में 11 जनवरी को डोईवाला के धर्मुचक अंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया जाएगा। प्रदेश सचिव सागर मनवाल और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए जीवनरेखा है और इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि विरोध को व्यापक बनाने के लिए कांग्रेस 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध, 12-29 जनवरी को ग्राम पंचायतों में चौपालें और जनसंपर्क, 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर प्रदर्शन, 7-15 फरवरी को राज्य स्तर पर विधानसभा घेराव, 16-25 फरवरी को एआईसीसी स्तर पर चार बड़ी क्षेत्रीय रैलियां की जाएंगी। मौके पर नगरपालिका सभासद गौरव मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक राठौर के खिलाफ कार हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
Next: आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ को लेकर जमकर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज
  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.