Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ को लेकर जमकर हंगामा
  • देहरादून

आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ को लेकर जमकर हंगामा

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। वनभूमि सर्वे के बाद ऋषिकेश की आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। अमितग्राम में टीम के पहुंचते ही भूखंड के कब्जेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए वन विभाग, प्रशासन और पुलिसकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई, लेकिन पुलिस बल ने उनके एक न सुनते हुए दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घेरेबंदी की कार्रवाई शुरू की गई। शनिवार सुबह ऋषिकेश रेंज कार्यालय से प्रशासन और पुलिसकर्मियों की टीम सर्वे में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ के लिए अमितग्राम की गली नंबर-27 में पहुंची। प्रशासन, पुलिस और वनकर्मियों का भारी-भरकम अमला पहुंचते ही एक बार फिर अमितग्राम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। तारबाड़ के लिए आधुनिक मशीनों से सपोर्ट पोल के लिए जैसे ही खुदाई शुरू हुई तो भूखंड कब्जेदार मौके पर धमक पड़े। उन्होंने कार्रवाई को नाजायज बताते हुए जमकर विरोध किया। कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्वे में चिन्हित होने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई पर सवाल उठाए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी की एक नहीं सुनते हुए विरोध कर रही दो महिलाओं को जबरन हिरासत में लिया और सीधे उन्हें कोतवाली ले गई। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि महिलाओं को शनिवार शाम ही निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं, कार्रवाई में तहसीलदार चमन सिंह, वन विभाग एसडीओ अनिल रावत, नायब तहसीलदार जाहिद हसन, रेंजर जीएस धमांदा आदि शामिल रहे।

समझाने की कोशिश नाकाम: वन विभाग ने चिन्हित भूखंडों में तारबाड़ करने की जानकारी देने के लिए बीते शुक्रवार को पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें सर्वे से संबंधित 12 वार्डों के पार्षदों को नगर निगम कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया था। उन्हें कोर्ट के 22 दिसंबर और पांच जनवरी के आदेश की विस्तृत जानकारी डीएफओ नीरज कुमार ने दी थी। स्थानीय लोगों को भी इससे अवगत कराकर 51.41 एकड़ के चिन्हित भूखंडों तारबाड़ में सहयोग करने के लिए भी कहा था, लेकिन शनिवार की कार्रवाई में भूखंडों के कब्जेदारों के विरोध में उतरने पर समझाने की यह कोशिश भी नाकाम ही साबित होती दिखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनरेगा बचाने को 11 जनवरी को डोईवाला में कांग्रेस का उपवास
Next: राशिफल 11 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.