Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8500 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम दन्या–पनार मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम आटी के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक कट्टे में रखी 96 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रकाश राम पुत्र जमन राम निवासी ग्राम बागपाली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल श्रीनाथ और कांस्टेबल दीवान सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का कब्जा
Next: ग्रीष्मकाल से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम ने ली विभागीय बैठक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.