Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का कब्जा
  • ऊधम सिंह नगर

अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का कब्जा

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   तीन दिवसीय द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की बालिका और उत्तराखंड के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन जीडी गोयनका स्कूल में हुआ। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव औलख, ब्लॉक प्रमुख कुलबन्त औलख, विद्यालय के चेयरमैन अतुल गोयल, एकेडमिक डायरेक्टर रुचि गोयल, ग्राम प्रधान रणधीर सिंह विर्क ने किया। राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि खेलों में प्रतिभा निखारने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का उनका अवसर है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों के बालक-बालिकाओं की टीमें ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में बिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उत्तराखंड दूसरे और तेलंगाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, बालक वर्ग में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया, पूर्वांचल दूसरे और उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष निशांत शिंदे, विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर रुचि गोयल ने मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। यहां गुरप्रीत सिंह पन्नू, हरमन सिंह विर्क, कैलाश महतो, गिरधारी महतो, राहुल कुमार, राजेंद्र वानबरे, राजेश चौहान, सौरभ चौहान, मनोज राजहँस, अंश सिंह, राजन कोहली, उमेश कोली, पारस सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान, आरोपों में घिरे नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
Next: दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.