Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री के बयान में संवेदना नहीं, जिम्मेदारी से बचने की कोशिश: गोदियाल
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के बयान में संवेदना नहीं, जिम्मेदारी से बचने की कोशिश: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्दों में न्याय की तड़प नहीं, बल्कि जवाबदेही से बचने का प्रयास नजर आता है। मीडिया को जारी बयान में गोदियाल ने उर्मिला सनावर के हालिया खुलासों का जिक्र करते हुए कहा कि इतने सनसनीखेज दावों के 20 दिन बाद मुख्यमंत्री का बोलना यह दर्शाता है कि राज्य की जनता और उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जो सरकार आज जांच के लिए तैयार होने की बात कह रही है, वह पिछले तीन वर्षों से सीबीआई जांच से क्यों भागती रही। मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता जो आदेश करेंगे, सरकार वही करेगी, गोदियाल ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान संविधान और कानून का अपमान है। जांच माता-पिता के आदेश से नहीं, बल्कि कानून की प्रक्रियाओं से चलती है। मुख्यमंत्री का काम निर्णय लेना है, अपनी जिम्मेदारी अंकिता के पीड़ित माता-पिता पर डालना नहीं। गोदियाल ने दावा किया कि उनकी अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा और जनता के बढ़ते आक्रोश के कारण सरकार अब दबाव में है। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने के लिए रिजॉर्ट तोड़ा गया और पुलिस कस्टडी में दो बार आग लगी, लेकिन सरकार अब तक दोषियों और उस वीआईपी को बचाने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन पर हुई बहस में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला
Next: रेफरल मामलों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, आपातकालीन लापरवाही नहीं होगी स्वीकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.