Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर के जसवीर हत्याकांड में एक आरोपी को आजीवन कारावास
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के जसवीर हत्याकांड में एक आरोपी को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 02/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गदरपुर के बहुचर्चित जसवीर हत्याकांड में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने मुख्य आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं आर्म्स एक्ट के मामले में दूसरे आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ पित्ता को दोषी ठहराकर तीन वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण पटवा ने बताया कि 5 अगस्त 2022 में ग्राम चंदनपुरा गदरपुर निवासी सिकंदर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके भाई जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू का ग्राम रोशनपुर निवासी जगजीत सिंह और प्रदीप सिंह से एक वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। घटना के दिन शाम करीब सात बजे जसवीर सिंह गांव बहराबजीर स्थित एक किराना स्टोर पर कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था। इसी समय दो बाइकों पर सवार होकर आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि प्रदीप सिंह के उकसाने पर जगजीत सिंह ने तमंचे से गोली चला दी, इससे जसवीर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को तृतीय अपर जिला जज मुकेश चंद्र आर्य की अदालत में सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 24 दिसंबर को जगजीत को हत्या व आर्म्स एक्ट और प्रदीप को आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया था। शुक्रवार को अदालत ने सजा सुनाई। अर्थदंड भी लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश
Next: अल्मोड़ा पुलिस के 21 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.