Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तरकाशी

प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ विकासखंड की न्याय पंचायत खालसी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएमजीएसवाई की ओर से गड़वालगाड मोटर मार्ग निर्माण कार्य में फसल और प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया। उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने संयुक्त समिति बनाकर पूर्व में दिए प्रतिकर व लंबित प्रतिकर की जांच के निर्देश दिए। संयुक्त समिति में खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई तथा ग्राम प्रधान को रखा गया। बृहस्पतिवार को खालसी में उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बहुदेशीय शिविर में आयुष विभाग की ओर से 10 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। डेयरी विभाग की ओर योजनाओं की जानकारी व पशुपालन विभाग की ओर से 80 लोगों को विभागीय जानकारी व दवा वितरित की गई। शिविर में उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चन्द रमोला, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, समन्वयक शीशपाल रमोला, सुभाष नौटियाल, ग्राम प्रधान कुंवर सिंह कखवाड़ी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 27.78 लाख की ठगी
Next: राशिफल 02 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.