Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवती की पढ़ाई छुड़ाने व मारपीट का आरोप, तीन भाइयों पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

युवती की पढ़ाई छुड़ाने व मारपीट का आरोप, तीन भाइयों पर केस

RNS INDIA NEWS 31/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक युवती ने अपने तीन भाइयों समेत चार लोगों पर पढ़ाई छुड़वाने, कॉलेज फीस जमा न कराने, उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर तीन भाइयों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वार्ड तीन निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता का मार्च 2025 में निधन हो गया था। इसके बाद से ही परिवारजन उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। बताया कि वह रुद्रपुर स्थित एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। आरोप है कि परिजन उसकी पढ़ाई छुड़वाना चाहते हैं और पिता के निधन के बाद कॉलेज की फीस भी जमा नहीं कराई गई, जिसके चलते वह पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सकी। युवती ने जबरन शादी कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। मनीषा ने 19 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार को उसने सीओ बीएस धौनी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। सीओ ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर उसके भाई अमित, हिमांशु, विशाल और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों और कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति चलाया जनजागरूकता अभियान
Next: नशीली दवाईयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.