Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से मजदूर की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से मजदूर की मौत

RNS INDIA NEWS 28/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। फाजलपुर महरौला प्रीत विहार में रविवार सुबह भूमि विवाद के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। एक पक्ष मजदूरों के साथ खेत पर कब्जा लेने पहुंचा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए फायरिंग कर दी। पहले पक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, बिगवाड़ा गांव निवासी सिमरनजीत सिंह और प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति के बीच करीब 15 वर्षों से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। मामला अदालत में विचाराधीन था, जिसमें हाल ही में कोर्ट ने सिमरनजीत के पक्ष में फैसला सुनाया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे सिमरनजीत अपने कुछ लोगों और करीब 20 मजदूरों के साथ खेत पर कब्जा लेने और पिलर लगाने पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे। जब मजदूर सिमरनजीत के कहने पर खेत में पिलर लगाने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर सिमरनजीत पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग की। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इधर, सिमरनजीत पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान 25 वर्षीय मजदूर कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार निवासी विरंची थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण बिहार की पीठ में गोली लग गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए और सिमरनजीत ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस से घायल कार्तिक को जिला अस्पातल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीओ प्रशांत कुमार और कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खोखे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाली समाज का बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.