Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुष्कर्म प्रकरण में निचली अदालत को दोबारा सुनवाई के आदेश
  • ऊधम सिंह नगर

दुष्कर्म प्रकरण में निचली अदालत को दोबारा सुनवाई के आदेश

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  दुष्कर्म के एक प्रकरण में सुनवाई नहीं होने पर एडीजे प्रथम आशुतोष कुमार मिश्रा की अदालत ने निचली अदालत को याचिका पर दोबारा सुनवाई के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तिथि निर्धारित की है। पीड़िता रुद्रपुर की निवासी है। आरोप है कि दिल्ली निवासी उसके पूर्व सहपाठी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विवाह के बाद उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर वह पति के साथ इलाज के लिए दिल्ली गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज के समय के सहपाठी चंद्रशेखर चौधरी से हुई। आरोप है कि आरोपी ने परिवार की मदद का भरोसा दिलाया और अपने घर पर ठहरकर इलाज कराने का सुझाव दिया। पीड़िता के अनुसार, पति की सहमति के बाद 7 मार्च 2022 की रात आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर सुला दिया। इस दौरान वह भी बेहोश हो गई। सुबह होश में आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का अहसास हुआ। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बाद में वह रुद्रपुर आकर रहने लगी, लेकिन आरोपी यहां भी आकर दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत होकर पीड़िता ने एडीजे प्रथम की अदालत में दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद अदालत ने निचली अदालत को आदेश दिए हैं कि छह जनवरी को याचिका पर सुनवाई कर उचित निर्णय लिया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छिद्दरवाला में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत
Next: परिवहन विभाग की टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.