Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24.5 लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24.5 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 25/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 24.5 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस पंतनगर ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घेरा फार्म शहदौरा थाना पुलभट्टा किच्छा निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को फेसबुक पर उन्हें चित्रा शर्मा नामक प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। महिला ने खुद को दिल्ली के साकेत क्षेत्र की निवासी बताते हुए एक ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा होना बताया और शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया। इस पर उन्होंने व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक के माध्यम से एक कथित ट्रेडिंग वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया। वेबसाइट पर लगातार भारी मुनाफा दिखाया जाता रहा। भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में उन्हें 22,185 रुपये प्रॉफिट के रूप में खाते में वापस किए गए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से देश के विभिन्न बैंकों में कुल 24.5 लाख रुपये रकम ट्रांसफर कर दी। वेबसाइट पर उनके अकाउंट में करोड़ों का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो बार-बार विड्रॉल फेल होता रहा। बाद में वेबसाइट और चैट के जरिए कथित टैक्स के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांग की गई, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बुधवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
Next: छोटे भाई से मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में भाई और भाभी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.