Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अवैध मछली चोरी को लेकर यूपी की टीम ने दी दबिश
  • ऊधम सिंह नगर

अवैध मछली चोरी को लेकर यूपी की टीम ने दी दबिश

RNS INDIA NEWS 25/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अवैध मछली चोरी की शिकायत पर मत्स्य विभाग लखनऊ यूपी की टीम ने शारदा सागर में दबिश देकर दर्जनों शिकारियों के जाल जब्त कर लिए। हालांकि, शिकारी भागने में सफल रहे। बुधवार शाम को शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। वहीं टीम ने झनकया थाने में छह लोगों के खिलाफ मछली चोरी के आरोप में तहरीर दी है। इससे मछली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पिछले काफी समय से डैम में चोरी की शिकायत मिल रही थी। डैम का टेंडर पिछले काफी समय से नहीं होने के कारण मछली चोरी करने वाले गिरोह का एक सिंडिकेट बन चुका था, जो प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध रूप से मछली चोरी कर राजस्व का नुकसान कर रहा है। बुधवार को एसएसबी, वन विभाग, पुलिस और मत्स्य विभाग की टीम ने स्टीमर और नाव से अचानक डैम में एक साथ घेराबंदी कर मछली चोरी करने वालों को खदेड़ दिया। मत्स्य विभाग के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए शिकारियों के जाल जब्त कर लिए हैं। झनकईया थाने में अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की लिस्ट दी गई है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों की धरपकड़ के लिए पूरी रात अभियान चलता रहा है और आगे भी जारी रहेगा। बताते चलें कि मछली चोर इतने शातिर हैं कि डैम में गश्त के लिए पूर्व ठेकेदार की स्टीमर का इंजन ही रात में चुरा ले गए थे और नाव को पानी में डुबा दिया था। काफी कोशिशों के बाद भी इंजन का पता नहीं लग पाया। अभियान में उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के जीएम राजेंद्र प्रसाद, तकनीकी सलाहकार अरविंद सिंह, एसएसबी के अधिकारी, वन विभाग से वन बीट अधिकारी रविन्द्र कुमार और सुखविंदर सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता सम्मानित
Next: राशिफल 26 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.