Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली से पीपलकोटी के बीच बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण शुरू
  • चमोली

चमोली से पीपलकोटी के बीच बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण शुरू

RNS INDIA NEWS 21/12/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा के बाद अब एनएचआईडीसीएल की ओर से बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। चमोली से पीपलकोटी के बीच इन दिनों भूस्खलन व भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में कार्य चल रहा है ताकि आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए समय पर हाईवे को चाक-चौबंद बनाया जा सके। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहतर स्थिति में आ गया है जबकि बरसात के कारण भू-स्खलन व भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में हाईवे बदहाल स्थिति में है। क्षेत्रपाल, गडोरा, पीपलकोटी और मायापुर क्षेत्र में पहाड़ियों से भूस्खलन होने से हाईवे संकरा बन गया है। इन जगहों पर चारधाम यात्रा के दौरान भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) के अधिकारियों का कहना है कि आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा से पूर्व हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाना है। क्षेत्रपाल भूस्खलन क्षेत्र में हाईवे पर डबल लोहे की जाली लगाए जाने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी सुधार लिया गया है। इन दिनों गदेरे साइड हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गडोरा भू-धंसाव क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण के लिए हिल कटिंग का काम चल रहा है। यहां हाईवे पर मलबा गिरने से वाहनों का जाम भी लग रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी एसएसपी ने किए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल
Next: फरार चल रहा दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.