Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच हजार के इनामी तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पांच हजार के इनामी तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-20 at 18.07.28_11zon

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पूर्व में गांजे से भरी कार छोड़कर फरार हो गया था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस के अनुसार 22 मई 2025 को सौराल भतरौजखान के पास चेकिंग के दौरान एक आर्टिगा कार संख्या यूके-18 टीए 1777 से नौ कट्टों में कुल 84 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में एक अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया था, जबकि वाहन चालक अर्जुन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। तभी से उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार सुरागरसी और पतारसी कर रही थी। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार 19 दिसंबर को भतरौजखान पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अर्जुन उर्फ मोहित (19 वर्ष), पुत्र होराम, निवासी गढ़ीनेगी, थाना कुंडा, जिला ऊधमसिंह नगर को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में दर्ज मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में भतरौजखान पुलिस टीम के उपनिरीक्षक संजय जोशी और हेड कांस्टेबल महेन्द्र पाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई की नई प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न
Next: कपड़खान तोक में विधायक मनोज तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.