Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कपड़खान तोक में विधायक मनोज तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं
  • अल्मोड़ा

कपड़खान तोक में विधायक मनोज तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा अल्मोड़ा बारामंडल के विधायक मनोज तिवारी ने शनिवार को विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत ग्राम सल्ला के तोक कपड़खान का भ्रमण कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सूबेदार पूरन सिंह देवड़ी ने की, जबकि संचालन कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल ने किया। कपड़खान तोक के ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल संकट, बंदरों और सूअरों के आतंक तथा सोलर लाइट की कमी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक मनोज तिवारी ने पेयजल टैंक निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पेयजल टैंक निर्माण में अतिरिक्त धन की आवश्यकता पड़ी तो धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने खेती को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों और सूअरों से निजात के लिए तारबाड़ तथा सोलर लाइट की व्यवस्था कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी के कारण नौजवान परेशान हैं और महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर मौन है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी। कार्यक्रम में ग्राम सल्ला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश ठठोला, सेवानिवृत्त सूबेदार पूरन सिंह देवड़ी, पूर्व प्रधान बलवंत टम्टा, पूर्व प्रधान हर्ष सिंह, पूर्व प्रधान मैचोड़ मोहन सिंह, त्रिलोक देवड़ी, दिनेश देवड़ी, अधिवक्ता रघुवर देवड़ी, ईश्वर देवड़ी, शांति देवड़ी, पार्वती देवड़ी, लक्ष्मण देवड़ी, महेश देवड़ी, त्रिवेंद्र देवड़ी, ललित देवड़ी, गोविंद पिलख्वाल, नैन सिंह, गोविंद राम, मोहन राम, हर राम, शेर राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच हजार के इनामी तस्कर को भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.