Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एडवांस नहीं देने से नाराज कर्मियों पर दुकान में आग लगाने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

एडवांस नहीं देने से नाराज कर्मियों पर दुकान में आग लगाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर सिसैया स्थित हल्दुआ रोड पर एक टेंट हाउस में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। टेंट हाउस संचालक ने अपने ही कर्मचारियों पर एडवांस न देने से नाराज होकर आग लगाने और लॉकर में रखी नकदी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम सरकड़ा निवासी धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी टेंट की दुकान कुंवरपुर सिसैया में स्थित है। करीब दो माह से जहानाबाद, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी दो युवक दुकान पर काम कर रहे थे। 18 दिसंबर को दोनों कर्मियों ने उनसे 20 हजार रुपये एडवांस की मांग की थी। रकम न देने पर अभद्रता करते हुए दुकान बर्बाद करने की धमकी दी गई। बुकिंग कार्य के दबाव में धर्मेंद्र ने दोनों को समझाकर दो हजार रुपये देकर काम पर लगा दिया। धर्मेंद्र के अनुसार, उसी दिन शाम को एक ग्राहक से उन्हें 20 हजार रुपये का भुगतान मिला, जिसे उन्होंने दुकान के लॉकर में रख दिया और घर चले गए। रात करीब दस बजे पड़ोसी ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित का आरोप है कि दोनों कर्मियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगाई और लॉकर से नकदी निकाल ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता रात में दुकान में ही सो रहे थे और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कर्मचारी भागते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर पहचान पत्र बनवाने के झांसे में बैंक के पूर्व कर्मी ने 10 लाख गंवाए
Next: पंतनगर विवि में 13 से 16 मार्च तक आयोजित होगा किसान मेला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.