Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निशुल्क यात्रा पर जताया सरकार का आभार
  • देहरादून

निशुल्क यात्रा पर जताया सरकार का आभार

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

देहरादून। सरकार की दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पटेल नगर क्षेत्र के बुजुर्गों को सुविधा के साथ जागेश्वर धाम की निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराए जाने पर श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर समिति ने सरकार और पर्यटन विभाग का आभार व्यक्त किया है। एक दिसंबर से चार दिसंबर तक आयोजित इस तीर्थ यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए खानपान एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा की गई। इस यात्रा में कुल 27 तीर्थयात्री शामिल हुए, जिनमें से 21 पटेल नगर क्षेत्र से थे। यात्रा से लौटने पर नंद किशोर अरोड़ा, जोगेंद्र पाल चड्ढा, सुभाष अरोड़ा, मनिंदर पाल कपूर, अलका, ऊषा जोली, ऊषा चड्ढा, वीना चड्ढा, कमलेश लांबा, माया देवी, मन माया, ऊषा मेंहदीरता, साधना कपूर, नीलम खोसला, अवतार सिंह, राजेंद्र कौर सहित सभी तीर्थयात्रियों का मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया। मंदिर समिति के प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा, कोषाध्यक्ष मनोज सूरी, उपप्रधान चंद्र मोहन आनंद, तेजेन्द्र हरजाई, गौरव कोहली, यशपाल मग्गो, ओम प्रकाश सूरी सहित अन्य सदस्यों ने सरकार की इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पौष संक्रांति के पावन पर्व पर मंदिर में मूर्तियों का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। साथ ही कमल नेत्र पाठ, नागलीला, हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक पर मौत की दस्तक, राजपुर रोड पर महिला को कुचल कार सवार फरार
Next: हड़कंप: मदरसे से चार छात्र संदिग्ध हालात में लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.