Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चौमासी पहुंची कालीमाई की देवरा यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

चौमासी पहुंची कालीमाई की देवरा यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  सिद्धपीठ कालीमठ की कालीमाई की देवरा यात्रा मंगलवार को जाल मल्ला से चामुण्डा मंदिर होते हुए सुदरवर्ती गांव चौमासी पहुंची। गांव में पहुंचते ही मां भगवती कालीमाई का भव्य स्वागत किया गया। जाल मल्ला में पंचों द्वारा मां कालीमाई का पूजन अर्चन कर अर्घ्य भेंट किया गया। चौमासी के पंच परंपरागत दही चीनी के साथ माता के बुलावे के लिए पहुंचे। कालीमाई द्वारा सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए देवी ने चौमासी के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में कालीमाई की देवरा यात्रा चामुण्डा के प्राचीन भंडार एवं कालीमठ की धियाणियों के घरों पर भी रुकी। इन स्थानों पर देवरा यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। अर्घ्य अर्पित करने के बाद मां कालीमाई द्वारा धियाणियों एवं भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। यात्रा पुराने पैदल मार्ग से होते हुए खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद चौंराधार में बने चामुण्डा के मंदिर में पहुंची। यहां पर देवरा यात्रियों द्वारा चामुण्डा माता की सूक्ष्म पूजा अर्चना की गई। चौमासी की महिलाएं भी कालीमाई की अगवानी के लिए पहुंची। भक्तों द्वारा भजन और जयकारों से भगवती कालीमाई का स्वागत किया गया। सड़क मार्ग में जाल मल्ला की यात्रा के साथ चल रही महिलाओं, बच्चों, एवं पुरुषों को आशीर्वाद देते हुए विदा किया। विदा लेते हुए सभी की आंखें नम हो गई। सभी भक्त भगवती कालीमाई का गुणगान करते हुए अंतिम गांव चौमासी पहुंचे। यहां सबसे पहले देवरा यात्रा जाख देवता के मंदिर में पहुंची। कालीमाई द्वारा जाख देवता को माला एवं चुनरी भेंट की गई। यहां पर जलपान के बाद यात्रा चौमासी के पंचायती चौक में पहुंची जहां पर ग्रामीणों द्वारा भगवती कालीमाई सहित सम्पूर्ण पंचगाईं के यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। गांव की परंपरानुसार ग्रामीणों द्वारा सभी देवरा यात्रियों एवं कालीमाई के रक्षण के लिए छाना डाला गया। पुनः माता की डोली द्वारा भक्तों व धियाणियों को आशीर्वाद देकर निवास के लिए नियत स्थान पर पहुंची। मां कालीमाई को भोग लगा कर आरती के बाद ग्रामीणों एवं रसोईया सरोला ब्राह्मणों द्वारा तैयार भोजन वितरित किया गया। 16 दिसंबर प्रातः चौमासी के ग्रामीणों द्वारा प्रातः कालीन पूजन अर्चन के साथ अर्घ्य लगाया। मां ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद देवी ने जाल तल्ला के लिए प्रस्थान किया। जाल तल्ला में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया। देवरा यात्रा बुधवार को स्यांसूगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर देवरा यात्री कुलदीप सिंह तिंदोरी प्रधान, प्रियंका देवी तिंदोरी महिला मंगल दल अध्यक्ष, मोहन सिंह तिंदोरी, दलबीर सिंह तिंदोरी, अवतार सिंह तिंदोरी, देवेंद्र नेगी, महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगस्त्यमुनि स्टेडियम निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध
Next: एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा : भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.