Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एससी-एसटी आयोग का सीए बताकर महिला से 10.50 लाख की ठगी
  • देहरादून

एससी-एसटी आयोग का सीए बताकर महिला से 10.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  खुद को भारत सरकार के एससी-एसटी आयोग में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बताकर एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दिल्ली निवासी एक पुरुष और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एनजीओ के नवीनीकरण और प्रोजेक्ट में साझेदारी का झांसा देकर पीड़ितों से कुल 10.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि खुड़बुड़ा स्ट्रीट निवासी सुनीता धारिया ने तहरीर दी। बताया कि वह एक संस्था चलाती हैं। उनकी जान-पहचानशिक्षक आरडी शर्मा से थी। शिक्षक ने ही उन्हें मार्तंड मिश्रा निवासी लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली और उसकी सहयोगी अर्चना जैन निवासी प्रीत विहार, दिल्ली से मिलवाया था। मार्तण्ड मिश्रा ने खुद को एससी-एसटी आयोग भारत सरकार में सीए के पद पर कार्यरत बताया था। पीड़िता का आरोप है कि मार्तण्ड मिश्रा ने उनकी संस्था का 80-जी प्रमाण पत्र रिन्यू कराने का भरोसा दिया। इसके नाम पर कई बार में ऑनलाइन और आरटीजीएस के माध्यम से पैसे लिए गए। इसके अलावा दोनों आरोपी देहरादून आए और ऋषिकेश में चल रहे अपने एक प्रोजेक्ट में भागीदारी कराने का प्रलोभन दिया। अर्चना जैन ने भरोसा दिलाया कि यदि प्रोजेक्ट नहीं मिला तो वह अपनी जिम्मेदारी पर पैसे वापस कर देंगी। आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत पीएनबी बैंक खाते से 6 लाख रुपये, ऋषिकेश प्रोजेक्ट के नाम पर 2 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यमों से करीब 2.5 लाख रुपये लिए। इस प्रकार कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। काफी समय बीतने के बाद भी न तो 80-जी सर्टिफिकेट मिला और न ही प्रोजेक्ट में कोई काम हुआ। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मार्तंड मिश्रा और अर्चना जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे के प्लाट को अपना बता बेचने की डील कर 2.30 लाख ठगे
Next: सेलाकुई में परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.