Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
  • देहरादून

सेलाकुई में परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को परफ्यूम फैक्ट्री में आग लग गई। इससे फैक्ट्री में मौजूद करोड़ों का कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। फैक्ट्री की इमारत भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान आग की लपटें निकट स्थित दूसरी फैक्ट्री तक पहुंच गई। सेलाकुई, विकासनगर, देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और हरिद्वार से पहुंची दमकल गाड़ियों ने करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। परफ्यूम फैक्ट्री में आग करीब दोपहर डेढ़ बजे लगी। इसकी लपटें कुछ ही देर में निकट स्थित सीट कवर बनाने वाली फैक्ट्री तक पहुंच गई। इसके पीछे गोदाम था। दूसरी ओर ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। अग्निशमन टीम ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के साथ बगल की फैक्ट्रियों और गोदाम से सामान को तत्काल शिफ्ट किया। देर शाम तक आग पार काबू नहीं पाए जाने पर देहरादून और डोईवाला से भी दमकल वाहन मौके पर मंगाए गए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस आग बुझाने में जुटी रही। मौके पर एसपी देहात सरिता डोभाल समेत विकासनगर और प्रेमनगर के सीओ मौजूद रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसपी देहात डोभाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर आईं: सूत्रों के अनुसार आग से फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। लपटों ने फैक्ट्री भवनों को गंभीर क्षति पहुंचाई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 16 ज्यादा वाहन बुलाने पड़े। पानी की आपूर्ति करने के लिए 40 अन्य वाहनों को लगाया गया। इस बीच, आसपास की अन्य इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित फैक्ट्रियों से सामान बाहर निकालने में मदद करते नजर आए।

साप्ताहिक अवकाश होने से टली अनहोनी: औद्योगिक इकाइयों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण फैक्ट्री में 12 कर्मचारी मौजूद थे। इस फैक्ट्री में 150 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। साप्ताहिक अवकाश के कारण कर्मचारियों की संख्या सीमित होने से आग लगते ही सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए। इससे अनहोनी टल गई। हालांकि दो कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। उनको पीएचसी सेलाकुई प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एससी-एसटी आयोग का सीए बताकर महिला से 10.50 लाख की ठगी
Next: राशिफल 15 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.