Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के काटे चालान
  • पौड़ी

अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के काटे चालान

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  अलकनंदा नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर कीर्तिनगर तहसील प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है।अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन कर रहे चार वाहनों का राजस्व विभाग ने चालान किया है। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि शनिवार को तहसील स्तरीय राजस्व विभाग की गठित टीम द्वारा चौरास क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। चौरास के विभिन्न स्थानों पर रेत, बजरी और पत्थरों से भरे वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना अनुमति अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते हुए दो पिकअप वाहन, एक छोटा हाथी तथा एक छह टायर वाला डंपर पकड़ा गया। बताया कि सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत, बजरी एवं पत्थर ढो रहे घोड़ा-खच्चरों को भी मौके पर रोका गया। उनके मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए भविष्य में अवैध खनन न करने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद उन्हें मौके से वापस भेजा गया। बताया कि 67 हजार 700 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। एसडीएम मंजू राजपूत ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजस्व निरीक्षक कीर्तिनगर राय सिंह गुसाईं, राजस्व निरीक्षक चौरास जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उप निरीक्षक किलकिलेश्वर सुशील चौहान तथा राजस्व उप निरीक्षक मलेथा अजय सजवान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया पुलिस ने बुजुर्गों से मिलकर जानी कुशलक्षेम, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Next: रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह में उमड़े लोग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.