Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने का वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने का वांछित आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर वनकर्मी को गंभीर रूप से घायल करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने एक वर्ष बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को सीलमपुर क्षेत्र से दबोचकर अदालत में पेश किया। मामले के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम कैथुलिया में अमरीक सिंह के घर पर अवैध रूप से एकत्र खैर की लकड़ी को यूपी से आई पिकअप में लोड किया जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अमरीक सिंह पुत्र मान सिंह, चरनजीत सिंह, बलजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह व भगत सिंह पुत्र संता सिंह, जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र संता सिंह, चरनजीत सिंह उर्फ चन्ना पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, मलकीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुर तथा पिकअप चालक अरशद पुत्र अखलाकउद्दीन निवासी उझारी (थाना सैदनगली, जिला अमरोहा) ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान जसपाल सिंह ने वनकर्मी जितेंद्र सिंह पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। प्रकरण में भूपाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी जसपाल सिंह को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पिकअप चालक अरशद एक वर्ष से लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि नानकमत्ता पुलिस टीम ने अरशद को दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में एसआई संजय कुमार, एसआई मनोज जोशी, नवनीत कुमार, प्रकाश आर्या और एसओजी के भूपेंद्र आर्य शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक के परिवार को 27.38 लाख का मुआवजा
Next: मलिन बस्तियों के सुधार, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.