Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम
  • पौड़ी

विधिक सेवा प्राधिकरण दे रहा निशुल्क सुविधा : सीजेएम

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की पहल पर विकासखंड कल्जीखाल में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में लोगों ने कानून की मूलभूत जानकारियां दी गईं। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से अवगत कराया गया। विकासखंड परिसर में रविवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शहजाद ए वाहिद ने किया। उन्होंने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट के तहत दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने दुराचार के मामलों में पीड़ितों को न्याय की पैरवी कर मुआवजा देने के प्रावधानों से भी लोगों को रूबरू किया। सिविल जज (सीडि) अमित भट्ट और सिविल जज/ सचिव डीएलएसए नाजिश कलीम ने अनुच्छेद 39 (ए) के तहत कानूनी सहायता के बारे में बताया। कहा कि प्राधिकरण की ओर से हर जरूरतमंद को निशुल्क विधिक पैरवी के लिए तहसील से लेकर राज्य स्तर तक अधिवक्ता व विधिक सहायता निशुल्क मुहैया कराई जा रही है। शिविर चार को दिव्यांग प्रमाण पत्र और नौ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल गीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल बामराड़ा व महेश बलूनी, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, अमृता रावत, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, संजय डबराल, पीएलवी जगमोहन डांगी, सज्जन सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

नाट्य प्रस्तुति देकर छात्रों ने बाल विवाह पर किया कटाक्ष
शिविर में इंटर कॉलेज कल्जीखाल व कांसखेत के छात्र-छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुतियां देकर बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर कटाक्ष किया। साथ ही युवाओं में नशा और नशीले पदार्थों के सेवन न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के अंदर नवविवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप
Next: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर रोक लगाने को दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.