Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कमरे में फंदे से लटका मिला बीटेक का छात्र
  • ऊधम सिंह नगर

कमरे में फंदे से लटका मिला बीटेक का छात्र

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सोमवार बीटेक के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अक्षत सैनी, निवासी रुड़की, के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह साथी छात्र नाश्ते के लिए उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उसके मौसी के बेटे और अन्य छात्रों ने जोर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल न होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां अक्षत को फंदे से लटका देखा गया। यह दृश्य देखकर छात्र घबरा गए और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन, सुरक्षा अधिकारी, वार्डन और प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। तुरंत शव को नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षत पिछले एक साल से अवसाद में था और आज उसकी परीक्षा भी थी। वह हॉस्टल में अकेले रहता था, हालांकि पास वाले कमरे में उसका मौसी का लड़का रहता है। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत के अनुसार, घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। अक्षत का मोबाइल, नोटबुक और कमरे की हालत का निरीक्षण किया गया। फिलहाल किसी सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अक्षत के माता-पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं और देर शाम तक विश्वविद्यालय पहुंचने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों से पूछताछ की जाएगी, लेकिन परीक्षाओं के चलते किसी छात्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाएगा। प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत के खिलाफ निकाला जुलूस
Next: नगरपालिका की ओर से ट्रेड लाइसेंस बनाने का व्यापारियों का विरोध

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.