Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में गुलदार ने दिनदहाड़े बच्चे पर किया हमला
  • पौड़ी

पौड़ी में गुलदार ने दिनदहाड़े बच्चे पर किया हमला

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज में गुलदार के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े गुलदार ने कोट ब्लाक के देवार गांव में आंगनबाड़ी से घर जा रहे 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे के सिर पर घाव बने हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। देवार के ग्राम प्रधान गौरव कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे 4 साल का अनमोल आंगनबाड़ी से छुट्टी के बाद अपनी मां और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान छुंयाधार के पास घात लगाए गुलदार ने अनमोल पर हमला कर दिया। उन्होने बताया कि अनमोल की मां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल अनमोल को जिला अस्पताल लाया गया। अनमोल के सिर पर हल्के घाव आए हैं। अस्पताल में उपचार के बाद अनमोल को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है।

गुलदार को मारने की उठाई मांग:   गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के देवार गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े 4 साल के मासूम पर गुलदार के हमले से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को मारने की मांग की है। मंगलवार को देवार गांव में 4 साल के मासूम पर गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण डर के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने गुलदार को मारने की मांग उठाई। कहा कि जल्द गुलदार को नहीं मारे जाने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सभासद गौरव सागर, बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह, ग्राम प्रधान गौरव, महेंद्र, प्रीतम, अजय आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह के दौरान होटल में महिला का लाखों का हार चोरी
Next: डायट में भूगोल प्रवक्ताओं हेतु पांच दिवसीय जीआईएस कार्यशाला शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.