Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी समारोह के दौरान होटल में महिला का लाखों का हार चोरी
  • देहरादून

शादी समारोह के दौरान होटल में महिला का लाखों का हार चोरी

RNS INDIA NEWS 02/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर स्थित होटल में चल रहे शादी समारोह में महिला के पर्स में रखा सोने का हार चोरी हो गया। घटना बीते 24 नवंबर की रात हुए शादी समारोह के दौरान की है। महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि लता रस्तोगी पत्नी राकेश रस्तोगी, हाल निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, निकट रामप्यारी स्कूल, मूल निवासी बरेली, यूपी ने तहरीर दी। बताया कि वह बीते 24 नवंबर की रात रिश्तेदारी के शादी समारोह में सहारनपुर रोड स्थित होटल ले अमृतम में मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने 32 ग्राम वजन का रानी का हार पहना हुआ था। रात में करीब तीन बजे हार उतारकर पर्स में एक छोटे पर्स के अंदर रख लिया। इसके बाद उस स्थान पर 12-15 से लोग मौजूद थे। शादी की विदाई के समय लता किसी काम में लग गईं। पर्स थोड़ी देर के लिए किनारे रखा रहा। इसके बाद अपना पर्स देखा तो उसमें रखा रानी का हार चोरी हो गया था। काफी तलाश के बाद भी हार नहीं मिला। इंस्पेक्टर पटेलनगर अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मिली शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाड़ी से चोरी के मामले का पांच घंटे में खुलासा, चोरी का सामान बरामद
Next: पौड़ी में गुलदार ने दिनदहाड़े बच्चे पर किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.