Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ तैयारियों में शामिल न करने पर स्थानधारी साधु-संत नाराज
  • हरिद्वार

कुंभ तैयारियों में शामिल न करने पर स्थानधारी साधु-संत नाराज

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार के स्थानधारी साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। रविवार को भारत सेवाश्रम में आयोजित बैठक में साधु-संतों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन ने कुंभ की तिथियों और तैयारियों पर चर्चा के लिए अखाड़ा परिषद से तो बैठकें कीं, लेकिन आश्रमों में निवास करने वाले साधु-संतों को पूरी तरह नजरअंदाज़ कर दिया। बैठक में साधु-संतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तर्ज पर अखिल भारतीय आश्रम परिषद के गठन की घोषणा की। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेला केवल अखाड़ों का नहीं, बल्कि सभी साधु-संतों का होता है। आश्रमों के साधु-संत करोड़ों आने वाले भक्तों की सेवा करते हैं और उनके भी शिविर लगते हैं, इसलिए सरकार को सबको समान अधिकार देना चाहिए। अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने बताया कि पहले कुंभ और अर्द्धकुंभ के आयोजन में अलग-अलग पक्षों से राय ली जाती थी, लेकिन इस बार केवल अखाड़ों को ही तरजीह दी जा रही है, जो असंतोष का कारण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई आश्रम परिषद सभी संतों की समस्याओं का समाधान करने का मंच बनेगी। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश ने कहा कि हरिद्वार के स्थानधारी संत कई मत, पंथ और संप्रदायों से जुड़े हैं और कुंभ मेले में उनका बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द बैठक बुलाकर सभी पक्षों से सुझाव ले, ताकि कुंभ की योजनाओं का लाभ सभी साधु-संतों को मिल सके।बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवानंद, लोकेश गिरी, विनोद महाराज सहित कई साधु-संत उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए पीएम का जताया आभार
Next: प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर दंपति बरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.