Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • थत्यूड़-मसूरी रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से लौट रहे योग शिक्षक की मौत
  • टिहरी

थत्यूड़-मसूरी रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से लौट रहे योग शिक्षक की मौत

RNS INDIA NEWS 28/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। थत्यूड़ तहसील के अंतर्गत थत्यूड़–मसूरी–देहरादून मोटर मार्ग पर सटागाड़ के निकट देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अमित पवार (32 वर्ष), पुत्र सबल सिंह पवार, निवासी ग्राम अलमस की मौके पर ही मौत हो गई। अमित पंवार अलमस गांव से ओडारसू गांव में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी लगभग 4 किलोमीटर दूर सटागाड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता सुबह तब चला जब बाजार क्षेत्र से कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना थाना थत्यूड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अमित पवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया। थानाध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मसूरी में किया जाएगा।
अमित पवार मसूरी के प्रसिद्ध सेंट जॉर्ज स्कूल में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठंडा नाल गांव में हटेगा अतिक्रमण, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Next: जंगली जानवरों पर सख्त रुख न अपनाया तो करेंगे भूख हड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.