Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शादी समारोह में युवकों का उत्पात, दो लोग घायल
  • ऊधम सिंह नगर

शादी समारोह में युवकों का उत्पात, दो लोग घायल

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ट्रांजिट कैंप में आयोजित विवाह समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने उत्पात मचाते हुए बाराती और घराती पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुशांत दास ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी का विवाह था। रात करीब 11 बजे जब बारात बिलासपुर से घर के पास पहुंची तो बाराती पक्ष के कुछ युवक पास ही खड़े होकर लघुशंका करने लगे। इस पर मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे और विवाद के दौरान उन्होंने बारात पर पथराव कर दिया। पथराव से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और दुल्हन पक्ष के दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। गुरुवार को घायलों के परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि बरात में पथराव की सूचना मिली थी। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

दुल्हन के मेकअप पर विवाद, दोनों पक्षों में हाथापाई :  शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन के मेकअप को लेकर हुआ मामूली विवाद बड़ा रूप ले बैठा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। शक्तिफार्म के एक गांव निवासी युवक का नानकमत्ता निवासी युवती से विवाह तय हुआ था। सोमवार को बारात नानकमत्ता पहुंची, जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ। मंगलवार को बारात शक्तिफार्म लौट आई। बुधवार को दूल्हे के घर पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें दुल्हन पक्ष के लोग भी शामिल हुए। रिसेप्शन के दौरान दुल्हन पक्ष की एक महिला रिश्तेदार ने दुल्हन का मेकअप खराब होने को लेकर दूल्हे के परिजनों पर टिप्पणी कर दी। इससे दूल्हा पक्ष नाराज हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें दोनों तरफ के कुछ लोग घायल हो गए। इधर, घटना से आक्रोशित दुल्हन के पिता अपनी नवविवाहित पुत्री को वापस नानकमत्ता ले गए। वहीं, दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के लिए नानकमत्ता में पंचायत का दौर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम पर हुई कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.