Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नशा तस्कर को 15 माह का सश्रम कारावास
  • टिहरी

नशा तस्कर को 15 माह का सश्रम कारावास

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट)/जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अदालत ने चरस तस्कर को एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम) एक्ट का दोषी करार देते हुए 15 माह सश्रम कारावास और 12 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त समय जेल में बिताना होगा। 20 नवम्बर 2022 को थाना नरेंद्रनगर की जाजल चौकी के एसआई ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बस को रोका। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बालकनाथ पुत्र मन्नू नाथ निवासी भूपतवाला हरिद्वार मिला। उसके कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि चरस वह बूढ़ाकेदार घनसाली से विक्रम नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया है। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पुलिस ने 2 फरवरी, 2023 को चार्जशीट कोर्ट में पेश की। मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने पैरवी करते हुए 12 गवाह और 19 कागजी दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्तार में लाने के लिए अभियुक्त चरस तस्करी का कार्य करता है। ऐसे में उसे कठोर सजा दी जाए। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें, प्रयोगशाला रिपोर्ट और गवाहों के बयान पर बीते शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट)/जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अदालत ने अभियुक्त को 15 माह के सश्रम कारावास और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालू जल्द शीतनिंद्रा में न गया तो हो सकता है और भी घातक
Next: अनुसूचित जाति के बालक–बालिकाओं के लिए खेलों का विशेष प्रशिक्षण शिविर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.